Tuesday, June 17, 2014

इराक मे कई सैनिकों का कत्लेआम..

इराक मे कई सैनिकों का कत्लेआम..


इराक़ का गृह संकट गहराता जा रहा है! इस वक़्त इराक़ अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है! आतंकियों ने पिछले आठ दिन में मोसुल, तिकरित, किरकुक, धूलूइया और बैजी पर कब्जा किया। समारा, जलावला, सादिहा और मुकदादिजाह शहरों पर हमले किए। कहा जा रहा है कि सेना ने कुछ जगह आतंकियों को खदेडऩे का दावा किया है। एक के बाद एक शहर पर आतंकी कब्जा करते जा रहे हैं। देश टुकड़ों में बंटता जा रहा है, सरकार लाचार दिख रही है। इराकी सरकार दुनिया से मदद की गुहार लगा रही है। अमेरिका ने अपना विमान वाही पोत अरब की खाड़ी में भेज दिया है। आतंकी धीरे-धीरे बगदाद की ओर पहुंच रहे हैं।

इराक को सैन्य मदद देने के मसले पर ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दी है। उसका कहना है कि विदेशी सैन्य हस्तक्षेप से मामला और बिगड़ सकता है। हालांकि ईरानी राष्ट्रपति हसन रूहानी ने यह भी कहा कि इराक की मदद और आतंकियों के सफाए के लिए वह सहयोग कर सकते हैं।

पाक सेना को बड़ी सफलता, कराची हमले का मास्टरमाइंड मार गिराया...

भारत सरकार ने भी इराक में चल रहे गृहयुद्द के मद्देनजर अपने नागरिकों को एडवाइजरी जारी करके एहतियात बरतने के लिए कहा है। और कहा है कि इराक दौरे से बचें। जो लोग हिंसा प्रभावित इलाकों में रहते हैं वो घरों के भीतर ही रहें। इसके अलावा बगदाद में भारतीय दूतावास में 24 घंटे की हेल्पलाइन बनाई गई है। जहां लोगों को जरूरी सलाह और जानकारी मिल सकती है। भारतीय विदेश मंत्रालय के मुताबिक अगर कोई भारतीय चाहे तो वह सुरक्षा के मद्देनजर से  से इराक छोड़कर लौट सकता है। मंत्रालय ने इराक के हिंसा प्रभावित इलाकों में रह रहे भारतीयों से अपने अपने घरों के अंदर रहने और बगदाद स्थित भारतीय दूतावास के संपर्क में रहने को कहा है।

विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा, ‘‘ऐसे नागरिक जिनके पास यात्रा दस्तावेज नहीं हैं या उन्हें दूतावास से किसी अन्य सेवाओं की जरूरत है, उन्हें बगदाद स्थित भारतीय दूतावास से सहायता मांगने की सलाह दी जाती है।’’ विदेश मंत्रालय ने किसी तरह की सहायता की जरूरत महसूस करने वाले लोगों के लिए ये फोन नंबर दिए हैं..टेलीफोन नंबर..प्लस 964 770 444 4899, प्लस 964 770 444 4899 (मोबाइल), टेलीफोन नंबर प्लस 964 770 484 3247, प्लस 964 770 484 3247 (मोबाइल)।

No comments:

Post a Comment